विशेष

LIVE नीतीश-तेजस्वी डेढ़ घंटे साथ रहे, पर बात नहीं की:भाजपा के साथ जाने पर सुशील मोदी बोले- जरूरत पड़ने पर दरवाजा खुल सकता है

 

नीतीश-तेजस्वी डेढ़ घंटे साथ रहे, पर बात नहीं की:भाजपा के साथ जाने पर सुशील मोदी बोले- जरूरत पड़ने पर दरवाजा खुल सकता है

शंभू नाथ/प्रणय प्रियंवद/संस्कृति/संजीव/हर्ष वर्धन| पटना3 मिनट पहले

 

पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस पर CM नीतीश और डिप्टी CM तेजस्वी शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद तेजस्वी राबड़ी आवास लौट गए।

बिहार में सियासी संकट गहराता जा रहा है। शुक्रवार को 26 जनवरी के कार्यक्रम में CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM तेजस्वी यादव डेढ़ घंटे साथ रहे, लेकिन दोनों ने आपस में बात नहीं की। इससे पहले गुरुवार को कैबिनेट मीटिंग में भी दोनों नेताओं की तल्खी नजर आई थी।

दरअसल राजनीति में परिवारवाद पर नीतीश के बयान के बाद से ही RJD और JDU गठबंधन में बिखराव के कयास लगाए जा रहे हैं। नीतीश दोपहर साढ़े तीन बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलेंगे। वे JDU-RJD-कांग्रेस गठबंधन पर कोई फैसला ले सकते हैं।

इधर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने नीतीश के भाजपा के साथ आने के सवाल पर कहा कि राजनीति में किसी के लिए दरवाजे परमानेंट बंद नहीं होते। अगर बंद होता है तो खुलता भी है।

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

 

राजनीति में कोई दरवाजा बंद नहीं होता: तारकिशोर प्रसाद

 

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि राजनीति में कभी दरवाजा बंद नहीं होता है। बात बिहार को अपराध, भ्रष्टाचार से मुक्त कराने की है। प्रदेश की बेहतरी के लिए नेतृत्व जो फैसला लेगा, हम साथ होंगे।

8 मिनट पहले

खबरें और भी हैं...